आमजनों को बुरी तरह से पीटने वाले उरला टीआई नितिन उपाध्याय लाईन अटैच
रायपुर। उरला में आमजनों पर जमकर लाठियां चलाने वाले टीआई नितिन उपाध्याय को आखिरकार लाईन अटैच कर दिया गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में टीआई श्री उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में उपस्थित होने कहा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में उरला के टीआई नितिन उपाध्याय को रक्षित आरक्षी केन्द्र भेजा गया है, वहीं उनके स्थान पर टीआई अमित तिवारी को प्रभार दिया गया है। देर रात रायपुर के एसएसपी ने इस आदेश को जारी किया है। ज्ञात हो कि उरला में लॉकडाउन के दौरान आमजनों को लाठियों से बुरी तरह से पीटने वाले टीआई नितिन उपाध्याय का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो राज्य के मुखिया भूपेश बघेल तक पहुंची और उन्होंने ने भी इसे गंभीर मामला मानते हुए बकायदा ट्वीट कर इसे अमानवीय व असहनीय कहा था। इसके बाद से ही यह तय हो गया था कि उरला टीआई पर गाज गिरना तय है। उन्होंने उरला टीआई की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है।







.jpeg)












