जगन्नाथ पूरी मंदिर के शिखर ध्वजा में लगी आग वाला वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई
रायपुर| सोशल मिडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे यह साफ तौर पर देखा जा सकता है की जगन्नाथ पूरी के मुख्य मंदिर जगन्नाथ मंदिर के शिखर ध्वजा में आग लग गई| लोगो द्वार इस वीडियो के माध्यम से बताया जा रहा है की मुख्य पुजारी ने देश में किसी बड़ी अनहोनी विपत्ति का संकेत दिया| ऐसा आज तक नहीं हुआ|
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की इसकी हकीकत कुछ और ही है| सूत्रों के द्वारा उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के मंदिर के पंडा से संपर्क करने पर पता चला कि एकादशी को मंदिर के गुंबज के ऊपर बड़ा दीपक जलाया जाता है उस दीपक के अगल-बगल में कुछ छोटे कुछ छोटे झंडे सजावट हेतु लगाए जाते हैं| मौसम की खराबी के कारण वह छोटे झंडे दीपक के संपर्क में आने से जल गए एवं जगन्नाथ भगवान की कृपा से मुख्य ध्वजा में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची है|







.jpeg)












