पत्नी और साले पर लगा युवक को जिन्दा जलाने का आरोप, मृतक अपनी रूठी पत्नी को मनाने पहुंचा था ससुराल
अंबिकापुर। एक दिलदहला देने वाली खबर कोरबा जिले के सरभोका गांव से आ रही है एक युवक को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया है। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल गया था। इस दौरान कहासुनी होने पर पत्नी और साले युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद कुछ महीनों से पत्नी मायके में थी,जिसे लेने के लिए पति अपने ससुराल गया हुआ था। फ़िलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाई जारी है।







.jpeg)












