BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी में लव जिहाद के जाल में फंसकर युवती ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट में शख्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

बड़ी खबर : राजधानी में लव जिहाद के जाल में फंसकर युवती ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट में शख्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Share

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजधानी के टीटी नगर थाना इलाके में रहने वाली एक लड़की ने लव जिहाद के जाल में फंसकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों का आरोप हैं कि मरने से पहले से लड़की ने अपने सुसाइड नोट में आदिल नाम के शख्स पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पढ़िए पूरी खबर-
लड़की के भाई की तरफ से टीटी नगर थाने में आदिल नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। लड़की के रि भाई का आरोप है कि आदिल नाम के शख्स ने पहले अपना नाम बदलकर उसकी बहन को अपने प्रेम के जाल में फंसाया फिर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आदिल ने उसकी बहन को सिगरेट से दागने के साथ बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। इससे तंग आकर शुक्रवार को बहन ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। वहीं परिजनों का आरोप है कि बहन ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी मौत का जिम्मेदार आदिल को बताया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दिया है।

बता दे की मध्यप्रदेश में पिछले दिनों शिवराज सरकार ने लव जिहाद के मामलों पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश के जरिए कड़ा कानून लाया है। अध्यादेश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपनी मंजूरी दे दी है इसके बाद आज नए कानून का गजट नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस बीच भोपाल में इससे जुड़ा मामले सामने आने के बाद अब नया मामला सामने आ सकता है।

Share

Leave a Reply