संदिग्ध अवस्था में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत असकरनपुर के मजरे पूरे बरइन का पुरवा निवासनी 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुमन (18) पुत्री रामराज ने अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पेड़ की डाल पर अपने दुपट्टे से लटकर जान दे दी। जब सुमन काफी देर घर पर नहीं दिखी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान मृतका की मां को पेड़ से लटकती लाश मिली जिसे देख उसके होश उड़ गए। मां के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में लटकी युवती को नीचे उतारा किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के घर में उसकी मां व तीन बहने भी है। पिता रोजी रोटी के चक्कर में बाहर रहते है।
मृतका की मां सुरमना के अनुसार मृतका सुमन काफी दिनों से बीमार थी जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव,सिपाही राम प्रवेश व धीरज त्रिपाठी ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए घटना की सूचना उच्चाधिकारियो को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र व कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतका के बड़े भाई वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामराज की प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर शव का पंचनामा कराकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते विधिक कार्यवाही की जाएगी।







.jpeg)












