नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भीड़ नियंत्रित करने चलाई गोलीबारी में महिला की मौत, 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

भीड़ नियंत्रित करने चलाई गोलीबारी में महिला की मौत, 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Share

कराची। कराची में लॉकडाउन के बीच राशन वितरण के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश के मद्देनजर पुलिसकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्टेशन हाउस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि दो समाज सेवी संगठनों के स्वयंसेवकों के बीच हाथापाई हुई थी। उन्होंने जिला प्रशासन को सूचित किए बिना मंगलवार को शहर के निस्तार बस्ती इलाके में राशन वितरण अभियान चलाया था।
 
परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, हालांकि भीड़ के बेकाबू होने पर उन्हें हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पास के मकान में खिड़की पर खड़ी एक महिला को एक गोली जा लगी। पुलिस के अनुसार, महिला को सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तनवीर आलम ने मीडिया को बताया कि पीडि़त परिवार ने शिकायत दर्ज नहीं करने का फैसला किया है। आलम ने कहा, हालांकि मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। पुलिसकर्मियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Share

Leave a Reply