राजधानी में अब इन छह जगहो पर रोज सुबह कराया जायेगा योग,कलेक्ट्रेट गार्डन से हुई शुरुआत..
रायपुर| राजधानी के कलेक्ट्रेट गार्डन समेत शहर के छह स्थानों पर अब रोज सुबह योग कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसकी पहल करते हुए रविवार को कलेक्ट्रेट गार्डन में नियमित योगाभ्यास की कक्षा का शुभारंभ कराया। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक रोज सुबह छह से सात बजे तक योग कराया जाएगा, इसके लिए ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रविवार को कलेक्ट्रेट गार्डन में स्वयं योग कर नियमित योगाभ्यास कक्षा का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहा है। नियमित योगाभ्यास की कक्षा का संचालन योग आयोग की महत्वपूर्ण पहल है।
यह होगा फायदा-
योग करने से ज्ञान और बुद्घि का विकास होता है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग आवश्यक है। योग आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर इसके अतिरिक्त पांच स्थानों और प्रत्येक विधानसभा स्तर पर निशुल्क योग प्रशिक्षण के लिए नियमित योगाभ्यास कक्षाएं शुरू करने की योजना है। इस योग प्रशिक्षण के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और सुंदर बनाना चाहते हैं। इसमें आप सबकी भागीदारी और सहयोग रहेगा जिससे हम अन्य लोगों को स्वस्थ रहने के लिए मार्गदर्शन दे सकते हैं। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए कह सकते। आप सब जानते हैं कि ऋषि-मुनियों ने भी योग के माध्यम से रोगों से निजात पाई। कई बड़ी से बड़ी बीमारियां योग से दूर हुईं। योग के द्वारा रोगों से दूर रहा जा सकता है। योगाभ्यास से आज हम सब भी इस ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को योग के महत्व बताएं ताकि हम सभी स्वस्थ्य रहें। पहले ही दिन यहां बड़ी
इतने आसन कराए पहले दिन-
पहले दिन वृक्षासन, कटीसौंदर्यासन, चक्कीआसन, भुजंगासन, मर्कटासन, हास्यासन और शवासन आदि का अभ्यास कराया गया। मुख्य मास्टर ट्रेनर छबीराम साहू ने प्राणायाम के द्वारा मन-मस्तिष्क को केंद्रित कर अनुलोम-विलोम आसन से शरीर को स्वस्थ रखने की जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव योग आयोग एमएल पांडे, सीईओ जिला पंचायत डॉ. गौरव कुमार सिंह, उपसचिव राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक भूपेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।







.jpeg)












