लॉकडाउन में घूम रहा युवक ने पुलिसकर्मी पर ही थूंका, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नईदिल्ली। कोरोना को लेकर देशभर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है| वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं साथ ही इनमें से कुछ असभ्य हरकतें भी कर रहे हैं ऐसे ही दो मामले दिल्ली में एक ही दिन में हुए यहां स्थित लाहौरी गेट इलाके में रविवार रात पुलिस ने एक युवक को बिना किसी कारण के घूमते हुए रोका और उससे पूछताछ की| इस दोरान उस युवक ने वहां मौजूद हैड कॉन्स्टेबल सुभाष पर थूंक दिया| इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उसी समय गिरफ्तार कर लिया| आरोपी की पहचान शाहबाज के तौर पर हुई है| वहीं केशव पुरम इलाके से पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को भी पकड़ा जो लॉकडाउन में घूम रहा था|
पुलिस ने एक युवक को लॉकडाउन के दौरान घूमते हुए गिरफ्तार किया| चौंकाने वाली बात ये थी कि ये युवक दिल्ली की सड़कों पर आराम से कार दौड़ा रहा था और पुलिसकर्मियों पर खुद के आईएएस होने की धौंस जमा रहा था जब उसकी कार केशव पुरम में पहुंची तो पुलिस पिकेट ने रोका और चैंकिंग के लिए कागजात मांगे तो उसने तुरंत खुद के आईएएस होने का रौब झाड़ा|
उसके हाव भाव और बात करने के लहजे को देखते हुए पुलिसकर्मियों को उस पर थोड़ा शक हुआ. इस दौरान उसने बताया कि वह 2009 बैच का आईएएस है| उस पर जब शक बढ़ता गया तो एक पुलिसकर्मी ने उससे आईकार्ड की मांग कर दी इस पर वह घबरा गया और आईकार्ड घर पर होने की बात करने लगा| इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में पता चला कि उसका नाम आदित्य गुप्ता है और वह परिवार के साथ ही केशव पुरम इलाके में रहता है उसके पिता एक कॉन्ट्रेक्टर हैं| आदित्य खुद एक निजी कंपनी में जॉब करता है|







.jpeg)












