नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दिनदहाड़े व्यापारी से 1 करोड़ की लूट, इलाके में सनसनी

 दिनदहाड़े व्यापारी से 1 करोड़ की लूट, इलाके में सनसनी
Share

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।

बताया गया है शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल चांदी व्यापारी हैं। सोमवार की सुबह राजकुमार का चचेरा भाई अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड एक करोड़ पांच लाख रुपये स्टेट बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से निकला था। करीब 10.30 बजे बाग बहादुर चौकी से 50 मीटर दूर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने अंकित से मारपीट कर थैला छीन लिया और भाग गए। दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह समेत अफसर भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस अंकित से जानकारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply