BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जम्मू-कश्मीर के नौगाम इलाके मे सुरक्षा बलो के सर्च अभियान मे 1 आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के नौगाम इलाके मे  सुरक्षा बलो के सर्च अभियान मे 1 आतंकी मारा गया
Share

 श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के द्वारा चले तलाश अभियान मे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मार गिराया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात नौगाम के वागूरा की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था| तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया, मारे गए आतंकवादी तथा उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी इसलिए तलाश अभियान अभी जारी है|

कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद

इस बीच, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला एक स्थानीय आतंकवादी 13 जून की शाम एंकर झील में मृत पाया गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने झील में एक शव के दिखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि यह इलाका सोउरा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ता है. उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक परिचय पत्र मिला है जिससे उसकी पहचान आमिर अहमद मलिक के रूप में हुयी और वह शोपियां जिले का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि यह शख्स अक्टूबर 2020 से गुमशुदा था, और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रेजिस्टेंस फोर्स में शामिल हो गया था|

जम्मू-कश्मीर के सांबा में खेत में मोर्टार का गोला बरामद

वहीं जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीते 13 जून को खेत में मोर्टार का गोला बरामद किया गया, जिसके बाद विशेषज्ञों की मदद से उसे सही समय पर निष्क्रिय कर दिया गया, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के बंगलार-पंगडोर इलाके में कुछ ग्रामीणों ने मोर्टार का एक गोला देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी| उन्होंने कहा कि खेत में मोर्टार होने की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए उसे समय पर नष्ट कर दिया गया|

 

Share

Leave a Reply