BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंजीनियर के घर छापे में सवा 5 करोड़ कैश बरामद... ज्वेलरी, जमीन और इंवेस्टमेंट के दस्तावेज मिले

इंजीनियर के घर छापे में सवा 5 करोड़ कैश बरामद... ज्वेलरी, जमीन और इंवेस्टमेंट के दस्तावेज मिले
Share

 पटना/किशनगंजः बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना के ठिकानों पर विजिलेंस डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इस छापेमारी में करीब सवा 5 करोड़ रुपए नगद मिले हैं। इंजीनियर  संजय कुमार राय अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता था।

विजिलेंस की टीम ने संजय कुमार राय के पटना के 2 और किशनगंज के 3 ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना के ठिकानों से सवा करोड़ रुपए और किशनगंज से 4 करोड़ रुपए  नकद मिले हैं। नोटों को गिनने के लिए दोनों जगह कैश काउंटिंग मशीन मंगवानी पड़ी। इसके साथ ही लाखों रुपए की ज्वेलरी, जमीन और इंवेस्टमेंट के दस्तावेज मिले हैं।
इंजीनियर संजय कुमार राय का घर पटना के बसंत बिहार कॉलोनी में है और वह किशनगंज जिले में पदस्थ है। विजिलेंस डिपार्टमेंट की दो टीमों ने शनिवार सुबह एक साथ दोनों जगहों पर दबिश दी। पटना में संजय कुमार राय के घर से सवा करोड़ रुपए, लाखों रुपए की ज्वेलरी, जमीन और फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट के दस्तावेज मिले हैं।
किशनगंज में संजय कुमार राय के रूईधाशा, लाइनपारा में उसके पर्सनल असिस्टेंट ओम प्रकाश यादव और कैशियर खुर्रम सुल्तान के बने घर पर भी रेड किया गया। ओम प्रकाश यादव के घर से 3 करोड़ रुपए और खुर्रम सुल्तान के यहां करीब एक करोड़ रुपए मिले हैं। 
डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जांच में भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मिले थे। इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट निकलवा कर दबिश दी गई है। बैंक खातों, लॉकर और निवेश के दस्तावेजों को खंगालने के बाद वास्तविक काली कमाई का पता चलेगा।

Share

Leave a Reply