BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश में पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख कोरोना के नए मरीज मिले, 879 की गई जान, जानिये क्या है टीकाकरण का हाल

देश में पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख कोरोना के नए मरीज मिले, 879 की गई जान, जानिये क्या है टीकाकरण का हाल
Share

नई दिल्ली, देशभर में कोरोना ने हाहाकार मचा रहा है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं. नहीं कोरोना ने 879 लोगों को अपनी शिकार बना लिया. वहीं बीते दिन 97,168 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए.
देशभर में इस समय कोरोना के कुल मरीज 1,36,89,453 हैं. इनमें 12,64,698 एक्टिव केस हैं यानी इनका अस्पताल या घर में इलाज चल रहा है. कोरोना के कारण 1,71,058 लोग अब तक काल के गाल में समा चुके हैं. वहीं कुल 1,22,53,697 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में नए मरीज
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,751 मामले सामने आए और महामारी से 258 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 63,294 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पर पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब 5,64,746 मरीज उपचाराधीन हैं।

राजधानी दिल्ली में, 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा मरीज
बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के अब तक के सबसे ज्यादा 11,491 नए मामले आए तथा 72 और लोगों की मौत हो गयी. आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 12.44 प्रतिशत हो गयी है, जो एक दिन पहले 9.43 प्रतिशत थी. दिल्ली में पांच दिसंबर के बाद मौत के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. पांच दिसंबर को 77 लोगों की मौत दर्ज की गयी थी. 19 नवंबर को संक्रमण से सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत के मामले सामने आए थे.

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 13,576 नये मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,576 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले 4,56,873 हो गये. राज्य में सोमवार को 162 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 4274 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है. राज्य में 132 मरीजों की मौत हुई है. इनमें से 24 घंटे के दौरान 107 लोगों की तथा पिछले दिनों 25 लोगों की मौत हुई है.

देश में अब कितने लोगों को लगा टीका
टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' के दूसरे दिन सोमवार को कोविड-19 टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिससे देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 10,82,92,423 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीका उत्सव के दूसरे दिन, सोमवार रात 8 बजे तक टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं. किसी भी दिन औसतन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) क्रियाशील होते हैं. आज, 71,000 सीवीसी परिचालन में थे जिसमें औसत 26,000 की वृद्धि होने का संकेत है.

 


Share

Leave a Reply