BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नैशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत

 नैशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत
Share

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 25 से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से घायल हैं। ट्रक और बस के बीच यह टक्कर बीकानेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और बस व ट्रक को हाईवे से हटाने का काम चल रहा है। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरा तरह खत्म हो गया। कई यात्री इसमें फंस गए। घायलों को निकालने के लिए मौके पर कटर मंगाना पड़ा। कटर से बस को काटने के बाद यात्री बाहर निकाले जा सके। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

इससे पहले 11 नवंबर को बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी बस सामने से आ रही जीप से जा टकराई। भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया।

Share

Leave a Reply