BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेटीएम के माध्यम से 10 लाख 84 हजार की ठगी, पुत्र का दोस्त ही निकला मास्टर माइंड , जाने कहा कि है ये घटना

पेटीएम के माध्यम से 10 लाख 84 हजार की ठगी, पुत्र का दोस्त ही निकला मास्टर माइंड , जाने कहा कि है ये घटना
Share

बालोद | प्रार्थी खोरबाहरा राम डोंगरे जो शिक्षा विभाग में प्राचार्य के पद से सेवानिर्वित हुए है कि थाना डौण्डीलोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 09.08.2019 से 08.11.2019 के मध्य किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा पेटीएम के माध्यम से कुल 10 लाख 84 हजार रूपये निकाल कर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 228/19, धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। 

मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीखक बालोद एम एल कोटवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन एवं सीएसपी राजहरा अब्दुल अलीम खान के निर्देशन में विशेष टीम के द्वारा प्रकरण का आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पेटीएम से जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गय जो अपने मूल निवास से फरार था जो दुर्ग में किराये के मकान में रह रहा था। घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रार्थी का पुत्र जो कि गंभीर बिमारी के कारण ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गया है जो आरोपी का मित्र भी है और उसके मृत्यु के बाद दशागात्र कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी उस पर भरोसा कर अपना एटीएम कार्ड व पासवार्ड दिया था उस दौरान वह खाता में कितना रकम है जानकारी लेकर तथा प्रार्थी काफी बुजुर्ग है उसके भोलेपन का फायदा उठाकर उसके मोबाईल से ओटीपी लेकर उसके बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से वर्ष 2018 से नवंबर माह 2019 के मध्य कुल 10 लाख 84 हजार रूपये निकाल लिया है। तथा निकाले गये रकम से वह सूर्या मॉल भिलाई जोमेटो आदि से अनाप सनाप पैसे खर्च बाकी रकम आईपीएल सट्टा में हारे हुए रकम को चुकाना बताया। उक्त प्रकरण का आरोपी नितेश यादव पिता विदेशी राम यादव उम्र 24 साल साकिन संजारी थाना डौण्डीलोहारा को आज दिनांक 14.12.2019 को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 
 

Share

Leave a Reply