पंजाब की भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों ने ली शपथ
नई दिल्ली | पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। सभी 10 मंत्री शपथ ले चुके हैं। 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्पा ने मंत्री पद की शपथ ली।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा ने राजभवन में पंजाब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। https://t.co/8tmajMvypf pic.twitter.com/3t30Mx0p0H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2022
उन्होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्ण सूद को होशियारपुर से हराया था। छठे मंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली। वह 32 साल के हैं। इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। भगंवत मान सरकार में 60 साालके धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं। आठवें नंंबर पर लालजीत सिंह भुल्लर ने शपथ ली। सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ग्रहण किया। चीमा के बाद डा. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डा. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में किसी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है।
मैं पहले भी लोगों का सेवक था और आज भी हूं और सेवक बनकर ही काम करूंगा। हम लोगों के लिए काम करेंगे और जो वादे किए उसे पूरा करेंगे: हरपाल सिंह चीमा,पंजाब में कैबिनेट मंत्री (तस्वीर 1)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2022
हम पंजाब में भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाएंगे: गुरमीर सिंह मीत, पंजाब में कैबिनेट मंत्री (तस्वीर 2) pic.twitter.com/tmkawlRew9
राज्यपाल राजभवन में 10 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों को राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाई गई। इस आडिटोरियम का हाल में ही राज्यपाल ने उद्घाटन किया था। समरोह में काफी संख्या में आप के नेता भी समरोह में पहुंचे। समारोह में शपथ लेने वाले मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। भगवंत मान के मंत्रिमंडल में केवल एक ही महिला को शामिल किया गया है। दिडबा से जीत कर आए हरपाल सिंह चीमा, मलोट से जीत कर आईं डा. बलजीत कौर, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला से गुरमीत सिंह धालीवाल, पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा, मानसा से डा. विजय सिंगला , बोआ से जीते लालचंद कटारुचक , आनंदपुर साहिब से जीेते हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ ली।







.jpeg)












