राजधानी के दिनेश वायर्स एंड स्टील कंपनी से 11 नग डाई मशीन चोरी, जाने पूरी खबर...
रायपुर। मैत्रीनगर डीडी नगर निवासी निखिल श्रीमाली 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 2 जनवरी को मेटल पार्क रोड जीबीआर पेट्रोल पंप के सामने रावांभाठा स्थित प्रार्थी की कंपनी दिनेश वायर्स एंड स्टील से किसी अज्ञात चोर ने प्रवेश कर 11 नग डाई मशीन चोरी कर लिया। चोरी गए डाई मशीन की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












