BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विवाद होने की सूचना पर पहुंचे 112 के सिपाही के साथ झुमा-झटकी, मामला दर्ज

विवाद होने की सूचना पर पहुंचे 112 के सिपाही के साथ झुमा-झटकी, मामला दर्ज
Share

रायपुर। विवाद होने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर गए 112 में तैनात सिपाही के साथ गाली-गलौच कर झुमाझटकी किए जाने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना बैच नंबर आर 43 ईश्वर सिंह राजपूत 45 वर्ष पिता लालसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी थाना पुरानीबस्ती में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 23 अक्टूबर को 112 पुरानीबस्ती टाईगर 01 में ड्युटि पर तैनात था इसी दौरान शीतला चौक भाठागांव के पास कि डायल 112 सी-4 से इंवेट मिलने पर वाहन क्रमांक सीजी 03-7011 में चालक खिलेश गोस्वामी के साथ कालर सुखराम सोनकर के घर के पास शीतला चौक भाठागांव के पास महेश सोनकर 32 वर्ष पिता सुखराम सोनकर के द्वारा अपने घर के पास विवाद करने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर समझाईश देने के दौरान महेश सोनकर ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर कालर पकड़कर झुमाझटकी करने लगा जिसके चलते वर्दी का बटन टुट गया एवं बाये कंधे का बेच (छ.ग.पु.) खिच लिया। घटना को देखकर चालक खिलेश गोस्वामी बीच बचाव किया तो उससे भी गाली-गलौच किया। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व सिपाही के साथ झुमा-झटकी करने के जुर्म में धारा 186,353,294,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है। 


Share

Leave a Reply