BIG NEWS: छत्तीसगढ़ में अभी अभी 113 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, स्वास्थ विभाग ने जारी की संशोधित बुलेटिन
रायपुर। प्रदेश में आज देर रात 113 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। इसके पूर्व जारी मेडिकल बुलेटिन में कोई मरीज नहीं मिलने की जानकारी सामने आई थी। नए मरीज कोरबा से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर चांपा से 14, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर से 6-6, बलौदाबाजार से 3, गरियाबंद, बिलासपुर और जशपुर से 2-2 मिले हैं।






















