परीक्षा में पेपर बिगनडऩे से डिप्रेशन में आई 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी....
इंदौर : रसायन का पेपर बिगडऩे से डिप्रेशन में आई छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गुजराती स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। आत्महत्या करने से पहले उसने इंटरनेट पर आसान तरीका ढूंढा था। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। मृतका का नाम मानसी पिता प्रदीप वर्मा निवासी लालबहादुर शास्त्री नगर है।
पुलिस के अनुसार, मानसी ऑनलाइन क्लास के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रही थी, इससे उसका रसायन का विषय कमजोर हो गया था। इसे लेकर वह तनाव में थी। इस बारे में परिवारवालों को छात्रा ने बताया था। इसके बाद भी छात्रा डिप्रेशन में रही और खाना भी नहीं खाया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।







.jpeg)












