BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सड़क हादसे में 12 गायों की मौत, शवों के पास बैठ कंप्यूटर बाबा ने दिया धरना

सड़क हादसे में 12 गायों की मौत, शवों के पास बैठ कंप्यूटर बाबा ने दिया धरना
Share

 मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के NH45 पर हुए सड़क हादसे में 12 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। यह हादसा सेमरी खुर्द सुल्तानपुर के पास हुआ। उसी दौरान इसी रास्ते से गुजर रहे कम्प्यूटर बाबा इस घटना को देखकर गायों के शवों के साथ धरने पर बैठ गए।

दरअसल कम्प्यूटर बाबा ने बताया कि वह सुबह रायसेन से भोपाल की तरफ जा रहे थे और सुल्तानपुर के पास सड़क पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गायें मरी पड़ी थीं। यह देखकर मुझे बड़ा दुख लगा और वहीं पर धरने पर बैठ गया। उन्होंने सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि गायों को गौशालाओं में भेजा जाए। ऐसा अगर नहीं तो होता है तो संत समाज ठोस कदम उठाएगा। हम गौमाता की ऐसी दुर्दशा नहीं देख सकते।

इस दौरान कम्प्यूटर बाबा ने गौशाला मालिकों को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने प्रशासन से मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के मालिकों को भी सुधरना जरूरी है, वो गाय का दूध निकाल कर उन्हें छोड़ देते हैं। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद कम्प्यूटर बाबा ने धरना खत्म किया।

 

Share

Leave a Reply