BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कारखाने की दीवार गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, आधे से ज्यादा लोग मलबे में दबे....

कारखाने की दीवार गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, आधे से ज्यादा लोग मलबे में दबे....
Share

मोरबी : गुजरात के मोरबी के हलवद जीआईडीसी में नमक के कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसके अलावा 15 से ज्यादा लोग मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, उस समय कारखाने में 15 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे।

मोरबी की नमक फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियो भी सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से वहां लगीं नमक की बोरियां गिर गईं। इसमें कई लोग दब गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ गए है। वह फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दीवार के मलबे और बोरियों को हटाकर नीचे दबे लोगों को निकाल रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग भी मलबे और बोरियों के नीचे दबे हैं। मौके पर राहत कार्य जारी है।

 


Share

Leave a Reply