BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

12वीं के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या...

12वीं के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या...
Share

पौड़ी : पौड़ी मुख्यालय से सटे एक गांव में 12वीं के छात्र ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह छात्र बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने के बाद सोमवार को घर लौटा था। बताया जा रहा है कि देर शाम छात्र ने घर के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगाया और उससे लटक गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के आत्महत्या करने की सही वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचायातनामा भर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


पौड़ी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि शहर के दंदल गांव निवासी पारस रावत (19) पुत्र मदन सिंह रावत सोमवार देर शाम घर से दो खेत ऊपर पेड़ पर लटका मिला। छात्र शहर में ही एक इंटर कालेज में कक्षा 12 वीं का छात्र था और सोमवार को पेपर देने के बाद देर शाम को उसने गांव के ही पास खेत में एक पेड़ पर दुपट?्टे के सहारे लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद परिजनों ने पारस को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामले में जांच की जाएगी।
-
 


Share

Leave a Reply