BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मोदी के नाम किसानों और व्यापारियों के 13,44,743 पत्र पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में,तीन लाख से अधिक पत्र सोमवार तक और पहुंचेगें

 मोदी के नाम किसानों और व्यापारियों के 13,44,743 पत्र पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में,तीन लाख से अधिक पत्र सोमवार तक और पहुंचेगें
Share

रायपुर, 23 रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरूण मालाकार के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों के द्वारा लिखे गये 1 लाख 5 हजार पत्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सौपें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवसिंह ठाकुर, किरण सिन्हा, चंद्रवती साहू, रायगढ़ जिला महामंत्री विकास शर्मा, सारंगढ़ युवा कांग्रेस विधासभा अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, सारंगढ़ ब्लाक महामंत्री पीतांबर पटेल, तरूण सोनी, सर्वजीत सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के नाम पत्र अभियान की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेसजनों द्वारा घर-घर जाकर किसानों को 2500 रू. दिये जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखे जा रहे है। प्रधानमंत्री के नाम पत्र अभियान पूरे प्रदेश में जोरो पर चल रहा है। यह अभियान घर-घर जाकर चलाया जा रहा है। आज इस बयान के जारी करने के समय तक 13,44,743 पत्र प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्राप्त किये जा चुके है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस कंट्रोल रूम में जिलों और ब्लाक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके अतिरिक्त तीन लाख से भी अधिक पत्र लिखे जा चुके है जो सोमवार तक प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन को प्राप्त हो जायेंगे।


Share

Leave a Reply