सांसद आजम खान सहित जेल के 13 कैदी मिले कोरोना संक्रमित
सीतापुर । जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने शनिवार को बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण और आरटीपीसीआर दोनों जांच में सांसद खान समेत 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत पर उनसभी परीक्षण किया गया, पहले रैपिड एंटीजन और फिर आरटीपीसीआर के लिए नमूने भेजे गये, जिनकी शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। यादव के अनुसार आजम खान का उपचार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है।







.jpeg)












