BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13306 आवास अपूर्ण

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13306 आवास अपूर्ण
Share

जिले में पीएम आवास निर्माण में नहीं मिली है कोई शिकायत

विधायक के सवाल पर पंचायत मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
महासमुंद। महासमुंद जिले में अब तक 61 हजार 202 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से 47 हजार 896 आवासों का निर्माण किया गया है। जबकि, 13 हजार 306 आवास अपूर्ण है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैधानिक रूप से स्वीकृति व गुणवत्ताविहीन निर्माण की शिकायतें नहीं मिली है। यह जानकारी विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के सवाल पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक श्री चंद्राकर ने विधानसभा में जिले में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का मामला उठाया। जिस पर जवाब देते हुए पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने बताया कि वर्ष 2016-17 से प्रश्नावधि तक कुल 61 हजार 202 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से 47 हजार 896 आवासों का निर्माण किया गया है। 13 हजार 306 आवास अपूर्ण है। वर्ष 2016-17 में महासमुंद जिले के बागबाहरा में 29, बसना ब्लाक में 93, महासमुंद ब्लाक में 41, पिथौरा ब्लाक में 148 व सरायपाली ब्लाक में 58 आवास, वर्ष 2017-18 में बागबाहरा ब्लाक में 27, बसना ब्लाक में 86, महासमुंद ब्लाक में 25, पिथौरा ब्लाक में 65, सरायपाली ब्लाक में 80, वर्ष 2018-19 में बागबाहरा ब्लाक में 68, बसना ब्लाक में 536, महासमुंद ब्लाक में 119, पिथौरा ब्लाक में 1885 व सरायपाली ब्लाक में 847, वर्ष 2019 में सात नवंबर तक बागबाहरा ब्लाक में 3212, बसना ब्लाक में 1290, महासमुंद ब्लाक में 2668, पिथौरा ब्लाक में 1182 व सरायपाली ब्लाक में 847 आवास अपूर्ण है। वर्ष 2019 में स्वीकृत आवास अधूरा होने के पीछे प्रथम किश्त की राशि माह सितंबर में प्राप्त होने तथा वर्ततान में राशि की अनुपलब्धता है। मंत्री श्री सिंहदेव ने बताया कि जिले में पीएम आवास निर्माण मेंं कोई भी श्किायत नहीं मिली है। 

खेल गतिविधियों में 15 लाख खर्च!
जिले में खेल गतिविधियों में खेल विभाग ने वर्ष 2018-19 व वर्ष 2019-20 में 15 लाख 35 हजार रूपए खर्च किए हैं। विधायक श्री चंद्राकर के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि वर्ष 2018-19 में विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में एक लाख 76 हजार 800 रूपए, जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दो लाख 19 हजार 431 रूपए, विकासखंड स्तरीय मैराथन दौड़ में 95 हजार रूपए, जिला स्तरीय मैराथन दौड़ में 20 हजार रूपए, खेल दिवस में 25 हजार रूपए, विकासखंड स्तरीय महासमुंद, कोमाखान, पिथौरा, बसना व सरायपाली में आयोजित युवा उत्सव में 75 हजार रूपए, जिला स्तरीय युवा उत्सव महासमुंद में 50 हजार रूपए, 14 अगस्त स्वतंत्रता दौड़ में 35 हजार रूपए, अंतरशालेय प्रतियोगिता में 30 हजार रूपए, ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में एक लाख 25 हजार रूपए, विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दो लाख 24 हजार 800 रूपए, जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दो लाख 40 हजार 642 रूपए खर्च किए गए हैं। जबकि वर्ष 2019-20 में हरेली तिहार के आयोजन में 50 हजार रूपए, खेल दिवस में 25 हजार रूपए, 14 अगस्त स्वतंत्रता दौड़ में 35 हजार रूपए, दो अक्टूबर गांधी जयंती में 20 हजार रूपए व ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हरेली तिहार के आयोजन में 50 हजार रूपए खर्च हुए हैं।

Share

Leave a Reply