राजधानी के बवाना गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, 14 फायर ब्रिगेड पहुंचे मौके पर, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली | दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए कुल 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
यह कारखाना बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित है। यहां कारखाने की पहली मंजिल पर आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई भी व्यक्ति कारखाने के अंदर नहीं फंसा।
आग के बारे में जानकारी एक फोन कॉल के जरिए सुबह 7.55 बजे मिली थी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
गर्ग ने कहा, अग्निशमन अभियान अभी चल रहा है।
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। 14फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं: दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग pic.twitter.com/bPyhHxPx5d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020







.jpeg)












