नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सगाई में नहीं ले जाने पर 14 वर्षीय किशोर ने बंद कमरे में लगा ली फांसी...

सगाई में नहीं ले जाने पर 14 वर्षीय किशोर ने बंद कमरे  में लगा ली फांसी...
Share

रुड़की : लंढौरा में 14 वर्षीय किशोर ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। लंढौरा निवासी एक युवक की सगाई रस्म अदायगी हो रही थी। युवक के परिजन दुल्हन को अंगूठी पहनाने के लिए दुल्हन के घर गए थे। बताया गया है कि दूल्हे का 14 वर्षीय भाई सगाई रस्म में जाने की जिद कर रहा था। किसी कारण परिजन उसे साथ नहीं ले गए।

बताया गया है कि इसी से नाराज होकर किशोर ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। जिससे किशोर की मौत हो गई। किशोर की अचानक मौत होने से खुशी का माहौल गम में बदल गया। घटना को लेकर परिजन गहरे सदमे में है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना शव को सपुर्द ए खाक कर दिया है। दारोगा ललिता खंडेलवाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो छानबीन की जाएगी। 


Share

Leave a Reply