एक ही बिल्डिंग में मिले 15 कोरोना संक्रमित मरीज, बिल्डिंग और आस पास के इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहा की है यह खबर
नई दिल्ली | देश की राष्ट्रीय राजधानी मेंं कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं| यहां पर रोज सैकड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं| चिंता की बात यह है कि कई जगहों पर एक ही बिल्डिंग में कई कोरोना के कई मरीज भी मिल रहे हैं| इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है| ताजा मामला हौजखास के अर्जुन नगर इलाके का है| यहां पर एक ही बिल्डिंग में 15 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं| इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है| वहीं, मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है|
हौज खास के एसडीएम ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है| इसके बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में बांटा गया है| अब घर से किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है| इस पूरे इलाके में खाने-पीने से लेकर रोज की जरूरत की हर चीज की डिलीवरी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी| वहीं, एसडीएम की ओर से आदेश भी जारी किया गया है|
रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश में इलाके में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और सब्जी वालों की कोरोना जांच करने की बात कही गई है| अब पूरे इलाके में सब्जी बेचने वाले या अन्य रेहड़ी-पटरी लगाने वालों की कोरोना जांच की जाएगी| साथ ही कहा गया है कि गलियों में घनी आबादी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बड़ी चुनौती होगी| ऐसे में इस पूरे इलाके में खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी| प्रशासन ने इलाके के चारों ओर बैरिकेड लगा दिया है| किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है|
बता दें कि दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 2084 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85161 हो गयी है| वहीं, इस महामारी की वजह से दिल्ली में अब तक 2680 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं| इस समय दिल्ली में 26246 एक्टिव केस हैं, तो अब तक 56235 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं| जबकि आज हुई 57 मौतों के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस की बीमारी से मरने वालों को आंकड़ा 2680 पर पहुंच गया है|







.jpeg)












