BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट तैयार, इस तारीख को राष्ट्रपति को सौंपी जायेगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर

15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट तैयार, इस तारीख को राष्ट्रपति को सौंपी जायेगी रिपोर्ट, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्लीएनके सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट अब 9 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी जाएगी। सरकार ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इस समिति में अजय नारायण झा, प्रोफेसर अनूप सिंह, डॉ. अशोक लाहिड़ी और डॉ. रमेश चंद सदस्य हैं। आयोग अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस रिपोर्ट की एक कॉपी सौंपेगा।

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इस ट्रैफिक जवान ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, जाने कौन है वो जवान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट संसद में पेश करेंगी। इस रिपोर्ट में पांच वित्त वर्ष यानी 2021-22 से 2025-26 तक के लिए सिफारिशें की गई हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट दिसंबर 2019 में राष्ट्रपति को सौंपी गई थी जिसे सरकार ने एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ संसद में पेश किया था। आयोग ने केंद्र और राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों, पिछले वित्त आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों, सलाहकार परिषद, विशेषज्ञों और कई जाने माने संस्थानों के साथ व्यापक विचार विमर्श के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।


Share

Leave a Reply