छत्तीसगढ़ में फिर मिले 16 नए कोरोना पाजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
कोरबा,आज शुक्रवार को कोरबा से 13, बेमेतरा से-1, कांकेर से-2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की खबर है। जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो हाल ही में दूसरे प्रदेशों से आए थे। सभी को क्वारंटीन करके रखा गया था।जिसकी पुष्टि स्वस्थ विभाग ने की है
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020
आज16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है।जिला कोरबा से 12,कांकेर जिला से 3 व बेमेतरा जिला से 1,जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 89 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO
अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है।







.jpeg)












