BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 यूट्यूब चैनल ब्लॉक, पाकिस्तान से हो रहे थे संचालित

दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 यूट्यूब चैनल ब्लॉक, पाकिस्तान से हो रहे थे संचालित
Share

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 YouTube समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया है. इन 16 यूट्यूब चैनलों में से 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान से संचालति हो रहे थे. भारत सरकार ने इन यूट्यूब चैनलों को IT नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके ब्लॉक किया है. ये यूट्यूब चैनल भारत में राष्ट्र विरोधी विचारों, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे. इन चैनलों पर 68 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे.
5 अप्रैल को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक किए थे 18 यूट्यूब चैनल
5 अप्रैल को भी सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था. ये पहला मौका था जब आईटी नियम 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए थे. इस दौरान 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल भी ब्लॉक किए गए थे. यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल करते थे. इसके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया था.
फर्जी समाचार और दुष्प्रचार के लिए खोले गए थे यूट्यूब चैनल
भारत सरकार ने बताया था पिछली बार यानि कि 5 अप्रैल को ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के दर्शकों की कुल संख्या 260 करोड़ से अधिक थी. राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फर्जी समाचार और सोशल मीडिया पर सुनियोजित दुष्प्रचार फैलाने के लिए उनका दुरुपयोग किया जा रहा था.

 


Share

Leave a Reply