BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में 17 मेट्रो स्टेशन बंद, कुछ हिस्सों में मोबाइल सर्विस घंटों तक रही ठप, जाने पूरी खबर

राजधानी में 17 मेट्रो स्टेशन बंद, कुछ हिस्सों में मोबाइल सर्विस घंटों तक रही ठप, जाने पूरी खबर
Share

नईदिल्ली। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित , स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं को आज पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में ले लिया। इस बीच गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं घंटों तक पूरी तरह बंद कर दी गई थी। हालांकि, अब मोबाइल सेवाएं बहाल होने की खबर है। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को कुछ?हिस्सों में मोबाइल सेवाएं सस्पेंड करने को कहा था। संबंधित इलाकों में सभी तरह की मोबाइल सेवाओं यानी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और वॉइस कॉल सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था। दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली को नोएडा से जोडऩे वाले महामाया फ्लाईओवर से नोएडा गेट तक करीब 3 किमी. लंबा जाम लग गया। 


मंडी हाउस के निकट जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र - छात्राओं और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। दीक्षित को मंडी हाउस के निकट तथा यादव को लालकिला के निकट पुलिस ने हिरासत में लिया। दीक्षित ने कहा कि वह लाल किला जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि वह कल भी यहां आएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लालकिले के आसपास निषेधाज्ञा लगाई गई है। लोगों के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक ,विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, केन्द्रीय सचिवालय और खान मार्किट मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये है। मंडी हाउस के सभी प्रवेश और निकास गेट बंद किए गए हैं । राजधानी में कई स्थानों पर सड़कों को भी बंद किया गया है जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। लालकिला के निकट रैपिड एक्सन फोर्स को तैनात किया गया है। मंडी हाउस के निकट की सभी सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमा है और वे नारेबाजी कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply