नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

17 साल की लड़की ने की एयरपोर्ट में विमान में घुसकर विमान चुराने की कोशिश, जाने कहा की है ये खबर

17 साल की लड़की ने की एयरपोर्ट में विमान में घुसकर विमान चुराने की कोशिश, जाने कहा की है ये खबर
Share

कैलिफोर्निया। अमेरिका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल की एक लड़की कैलिफोर्निया एयरपोर्ट में चोरी छिपे एक छोटे विमान में घुस गई और उसे उड़ाकर ले जाने लगी। हालांकि, वह अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाई और उसने विमान को एक दीवार के पास टकरा दिया। बताया जा रहा है कि वह दीवार फांदकर एयरपोर्ट में घुसी थी, जिसके ऊपर कांटों वाली बाड़ लगी हुई थी।

यह खबर फ्रेस्नो योशिमाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। अमेरिकी एयरपोर्ट पुलिस चीफ ड्र्यू बेसिन्गर ने बताया कि लड़की ने प्लेन का इंजन चालू किया और वह इसे लेकर जंजीरों से बनी बाड़ के पास भिड़ गया। उन्होंने बताया कि लड़की ने वाणिज्यिक टर्मिनलों और सैन्य क्षेत्र से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित बाड़ से घुसपैठ की थी।

उन्होंने कहा कि किसी भी हवाई यात्री की जान को कोई खतरा नहीं था और दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हवाई अड्डे के अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले उसे एक चक्कर लगाते हुए दिखाया गया है। हवाई अड्डे और फ्रेस्नो पुलिस अधिकारियों ने 911 कॉल का जवाब देते हुए पायलट की सीट में किशोरी को हेडसेट पहनकर बैठे देखा।


Share

Leave a Reply