BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाचते-नाचते आंखों में आ गई सूजन तो 175 लोग हुए आस्पताल में भर्ती, जाने पूरी खबर

नाचते-नाचते आंखों में आ गई सूजन तो 175 लोग हुए आस्पताल में भर्ती, जाने पूरी खबर
Share

हमदाबाद आपने सुना होगा कि नाचते-नाचते लोग थक जाते हैं और कईं बार पानी की कमी की वजह से बेहोश हो जाते हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि नाचते-नाचते आंखों में सूजन आ जाए और फिर लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़े। ऐसा हुआ है गुजरात के राजकोट के रैयाधार क्षेत्र में। यहां मोकरशी परिवार में पुत्र की सगाई की पार्टी में शामिल 175 लोगो को आंखों में जलन होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। ये सभी लोग रात्रि जागरण के दौरान गरबा कर रहे थे, तभी सभी की लोगों की आंखों में जलन होने के बाद पानी निकलने लगा। सभी को तुरंत ही राजकोट सिविल अस्पता लमें भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया था कि एक साथ इतने लोगों को एक ही चीज की शिकायत कैसे हुई।

जानकारी के मुताबिक रैयाधर क्षेत्र में मोकरशी परिवार के पुत्र की सोमवार रात को सगाई की गई। इस दौरान भव्य पार्टी का आजोयन किया गया। पार्टी में रास-गरब का भी आयोजन किया गया है। परिवार-रिश्तेदार तथा आसपास के सभी लोगों मोकरशी परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए आये थे। सभी लोग रास-गरबा का आनंद ले रहे थी। तभी अचानक मध्यरात्रि लोगों के आंखो में जलन होने लगी।

एका-एक 175 लोग इसका शिकार हुए। सभी लोगों के आंखो में जलन और पानी निकलने लगा। आनन-फानन में सभी लोगों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां सुबह नौ बजे तक उनका उपचार किया गया। राजकोट राजकोट सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सुबह करीर 5 बजे एक के बाद एक 175 लोगों को आंखों में जलन व सूजन की शिकायत होने से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी की आंखो में इन्फेक्शन हो गया है। ज्यादातर बच्चों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ा है। आंखो में टीपा डालने के बाद सभी को आराम है। चिकित्सकों के मुताबिक 24 घंटे में सूजन भी खत्म हो जायेगा।


Share

Leave a Reply