नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

2 दिन की हड़ताल: सिर्फ बैंकिंग ही नहीं आपको आ सकती हैं ये दिक्कतें!

2 दिन की हड़ताल: सिर्फ बैंकिंग ही नहीं आपको आ सकती हैं ये दिक्कतें!
Share

अगले दो दिन यानी- 28 और 29 मार्च को ट्रेड यूनियंस की हड़ताल है। इस हड़ताल की वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। इसके लिए देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी कर दिया है।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ बैंकिंग सेवाएं ही प्रभावित होंगी, इसके अलावा बिजली और परिवहन की सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। इसी आशंका की वजह है कि विद्युत मंत्रालय ने सरकार द्वारा संचालित सभी प्रतिष्ठानों और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने, निरंतर बिजली आपूर्ति रखने के अलावा राष्ट्रीय ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करने को कहा है।
क्या कहा मंत्रालय ने: विद्युत मंत्रालय ने परामर्श जारी करके कहा, ‘‘सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने 28 मार्च को सुबह छह बजे से 30 मार्च को सुबह छह बजे तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।’’ मंत्रालय ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के हित में सभी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को सलाह दी जाती है कि वे इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड का दिन-रात संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।’’
आपको बता दें कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने विभिन्न क्षेत्रों के कामगारों को प्रभावित करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 28 और 29 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।
संयुक्त मंच ने एक बयान में कहा कि रोडवेज, परिवहन और बिजली विभागों के कर्मियों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। हालांकि हरियाणा और चंडीगढ़ में आवश् यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस् मा) लागू करने की चेतावनी दी गई है। मंच ने बताया कि बैंकिंग और बीमा समेत वित्तीय क्षेत्र के कर्मी भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply