BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन में देखे गए 2 ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन में देखे गए 2 ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की फायरिंग
Share

जम्मू। जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर धमाकों के बाद अब कालूचक मिलिट्री स्टेशन के करीब दो ड्रोन देख गए हैं। घटना बीती रात 10 बजे और 3 बजे की है। रविवार के बाद सेना पहले से ही अलर्ट है और ऐसे में ड्रोन दिखने के तुरंत बाद इनपर फायरिंग की गई जिसके बाद दोनों ड्रोन वहां से गायब हो गए।


सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

सेना ने बयान जारी कर बताया कि ड्रोन दिखने की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद तत्काल अलर्ट किया गया और QRT ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. अब सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही इन ड्रोन के सोर्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि एयरफोर्स स्टेशन के बाद मिलिट्री स्टेशन पर हमले की साजिश के तहत ये ड्रोन भेजे गए थे।


एयरफोर्स स्टेशन पर हमला

जम्मू के ही एयरफोर्ट स्टेशन को शनिवार रात ड्रोन की मदद से निशाना बनाया गया था, हालांकि यहां हुए दो धमाकों में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। एनआईए की टीम समेत सुरक्षा एजेंसियां इन धमाकों की जांच में जुटी हैं लेकिन अभी इनके आतंकी हमला होने की पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि सीमा पार से इस हरकत को अंजाम दिया गया है.


जानकारों के मुताबिक आतंकी एयर स्टेशन में मौजूद एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन वे अपना निशाना चूक गए. अगर एयरफोर्स की संपत्तियों को नुकसान पहुंचता तो इसे काफी बड़ा हमला माना जा सकता था। एयरफोर्स स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूरी से ही इन ड्रोन को लांच किया गया था।


अलर्ट पर सैन्य ठिकाने

ड्रोन हमले की आशंका के चलते सैन्य ठिकानों को अलर्ट पर रखा गया है। जम्मू के अलावा पठानकोट में अहम सैन्य ठिकानों के आसपास कड़ी निगरानी की जा रही है। पांच साल पहले पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। अत्यधिक सुरक्षा वाले जम्मू एयर फोर्स स्टेशन पर विस्फोटक से लदे दो ड्रोन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा चौकन्नी हो गई हैं। सभी सीमावर्ती जिलों के बेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Share

Leave a Reply