BIG BREAKING : प्रदेश के नारायणपुर जिले में ITBP के 2 जवान मिले कोरोना संक्रमित, कलेक्टर ने की पुष्टि
नारायणपुर | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात ITBP के दो और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों जवान हाल ही में गुजरात से लौटे थे। वहीं तबीयत ख़राब होने के बाद कोरोना की जांच हुई जिसमे दोनों जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले कोंडागांव में दो और जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था।







.jpeg)












