बस में आग लगने से 2 यात्रियों की मौत, 22 झुलसे...
जम्मू : कटरा से जम्मू आ रही निजी बस में अचानक आग भड़क उठी। जब तक यात्री वाहन से बाहर निकल पाते पूरी बस को आग ने घेर लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस नंबर जेके 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में इंजन एरिया से आग लगी, आग ने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है। जिनमें से 3 को विशेष उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।







.jpeg)












