नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

100 फीट की गहरे बोरवेल में गिरी 2 साल की बच्ची...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

100 फीट की गहरे बोरवेल में गिरी 2 साल की बच्ची...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share

  दौसा: राजस्थान के बांदीकुई के आभानेरी गांव में घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची 100 फीट गहरे बोरलेव में गिर गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गांव में देवनारायण गुर्जर की बेटी अंकिता सवेरे अपने घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही एक खुला बोरवेल है, जिसमें वह अचानक गिर गई। कुछ देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की, इस बीच बोरवेल से उसके रोने की आवाज आई। बच्ची की आवाज सुनकर परिजनों ने प्रशासन को सूचना दी।

अंकिता के दादा कमल सिंह ने बताया कि ये बोरवेल दो साल पहले खोदा गया था, लेकिन सूखा निकलने के कारण बोरवेल को ढक्कन लगाकर छोड़ दिया गया। आज सुबह ही मैंने बोरवेल में मिट्टी भरने ढक्कन खोला था। करीब 11 बजे तक बोरवेल में 100 फीट तक मिट्टी भी भर दी थी। उसके बाद मैं कमरे में थोड़ा आराम करने चला गया और पीछे से अंकिता खेलते हुए बोरवेल के पास पहुंची और गिर गई।

बच्ची का पिता डूंगरपुर में है, वह वहां ठेकेदारी का काम करता है। इधर, इस घटना के बाद बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार प्रार्थना कर रही है कि उसकी बेटी सकुशल बाहर निकाल जाए। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी बच्ची को बचाने के लिए पहुंच गई है। बच्ची के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा बोरवेल में डाला गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


Share

Leave a Reply