नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : राजधानी के इस अनाथ आश्रम में रहने वाले 22 बच्चे व कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, प्रबंधन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : राजधानी के इस अनाथ आश्रम में रहने वाले 22 बच्चे व कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, प्रबंधन में मचा हड़कंप
Share

मुंबईमुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं | पहले कांदीवली की एक हाउसिंग सोसाइटी में ग्रुप में कोरोना के मामले सामने आये और अब मुंबई के एक अनाथ आश्रम के कई बच्चे कोरोना के चपेट में आ गए हैं | मुंबई के अग्रीपाड़ा स्थित सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हड़कंप मच गया है | इनमें चार बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम हैं जिन्हें नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है | पॉजिटिव पाये गये 11 बच्चों की उर्म 12 से ज्यादा है | 7 लोग इस अनाथ आश्रम में काम करने वाले हैं, सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

दरअसल इस अनाथ आश्रम में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे | जिसके बाद यहां पर कोरोना टेस्ट का एक कैंप लगाया गया| करीब 90 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 22 लोग पॉजिटिव पाये गये |

फिलहाल इस अनाथ आश्रम में एक साथ इतने ज्यादा कोरोना पॉजिटव मामले आने की वजह से इस आश्रम को बीएमसी ने सील कर दिया गया है और पॉजिटिव मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है | मुंबई में लगातार कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी चिंतित है | तीसरी लहर से निपटने के लिये सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी है | अब मुंबईवासियों को भी ज्यादा सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है ताकि कोरोना के बढ़ते मामलो और तीसरी लहर के खतरे से निपटा जा सके |


Share

Leave a Reply