रायपुर अलग अलग क्षेत्रो में फिर जुआ खेलते 24 जुआरी हुए गिरफ्तार, नगदी 1 लाख 83 हजार रुपये
रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र ने दो जगहों पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं डीडी नगर धरसींवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सभी जुआरियों के पास से नगदी 1 लाख 83 हजार रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरंग थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर छापा मारकर ग्राम निसदा में जुआ खेलते पाये जाने पर रवि चंद्राकर 31 वर्ष पिता भेखलाल चंद्राकर एवं अन्य 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 78 हजार रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है व समोदा नर्सरी मैदान आरंग में सुखचंद लोधी 42 वर्ष पिता आनंद लोधी एवं अन्य 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 1 हजार 7 सौ 80 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। वहीं डीडी नगर थाना क्षेत्र में महादेवघाट गोकुलधाम सोसाइटी रोड के किनारे जुआ खेलते पाये जाने पर गांधी बैरागी 58 वर्ष पिता आनंदी बैरागी एवं अन्य दो जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 2 हजार 9 सौ दस रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। इसी तरह धरसींवा थाना क्षेत्र में कपसदा के पास जुआ खेल रहे रूपसिंह साहू 24 साल पिता स्व. भुवन लाल साहू एवं अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 3 सौ रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 की तहत कार्रवाई किया गया है।







.jpeg)












