BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

24 वर्षीय महिला ने सशस्त्र सीमा बल के जवान पर लगये यह आरोप, जाने क्या है पूरा मामला....

24 वर्षीय महिला ने सशस्त्र सीमा बल के जवान पर लगये यह आरोप, जाने क्या है पूरा मामला....
Share

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक 24 वर्षीय महिला से कथित रूप से रेप करने के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान पर मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने नहाते समय उसकी तस्वीरें लीं और फिर उसे ब्लैकमेल किया।


जवान के खिलाफ विभागीय जांच भी की गई है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (रेप), 452 (हमले की तैयारी के बाद घर में घुसना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।


शिकायत के अनुसार, एसएसबी जवान अक्सर पीडि़ता के पड़ोसी से मिलने जाता था। एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तो उसने उसका वीडियो बना लिया।


आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल किया और उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया।
कोतवाली स्टेशन हाउस ऑफिसर, अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी यूनिट को सूचित कर दिया गया है। हमने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर लिया है।


उसे धारा 164 सीआरपीसी के तहत अपना बयान दर्ज करने के लिए एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हमने प्राथमिकी में आईटी अधिनियम की धारा को शामिल नहीं किया है क्योंकि अब तक कोई वीडियो या तस्वीर बरामद नहीं हुई है।

 


Share

Leave a Reply