BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक ही अपार्टमेंट के 25 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, जाने कहा की है यह खबर

एक ही अपार्टमेंट के 25 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, जाने कहा की है यह खबर
Share

हैदराबाद | देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में अब तक 90 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते आंकड़े अभी लोगों को डरा ही रहे हैं कि हैदराबाद से आई एक खबर ने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. बताया जाता है कि हैदराबाद के मदन्नापेट इलाके में एक ही अपार्टमेंट के कुल 25 लेागों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक साथ इतने लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके में कोरोना के और भी मरीज मिलने की संभावना बढ़ गई. यही कारण है कि अब इन लोगों के रिश्तेदारों की भी जांच तेज कर दी गई है.

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय आयुक्त अशोक सम्राट ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हैदाराबद के पुराने शहर के मदन्नापेट इलाके में एक ही अपार्टमेंट के 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है.
बताया जाता है कि अपार्टमेंट में रहने वाला एक शख्स प्राइमरी कॉन्ट्रैक्ट है. खबर है कि अपॉर्टमेंट के अंदर एक बर्थडे पार्टी मनाई गई थी, जिसमें ये सभी लोग इकठ्ठा हुए थे. हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्या सभी को संक्रमण पार्टी के दौरान ही हुआ है या नहीं. बता दें कि तेलंगाना में अब तक कोरोना के 1454 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 959 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है. तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 34 लोगों की जान जा चुकी है.
 

Share

Leave a Reply