जेल में बंद 26 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
बाराबंकी: जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में इसलिए हड़कंप मच गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला जेल में बंद 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 10 अगस्त से एक सितंबर तक जेल में तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई, जिसमें 26 कैदी संक्रमित पाए गए। बता दें, इनमें से दो कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी। जिला जेल में इस समय 3,300 कैदी बंद हैं. अभी 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना बाकी है।
बता दें, बाराबंकी जिला कारागार में पिछले 10 अगस्त से एक सितंबर तक तीन चरणों में कैंप लगाकर एचआईवी की जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद 26 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इतनी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 26 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में से 2 मरीजों की पहले से ही लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी। अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी. इसी तरह अगले महीने जेल में बंद महिला कैदियों की भी जांच का अभियान चलाया जाएगा।
CMO ने दी मामले की जानकारी
वहीं इस मामले पर बाराबंकी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने बताया है कि जिला जेल में एचआईवी टेस्टिंग हुई, जिसमें 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल में कैदियों की संख्या 3,300 है। अभी 70 महिलाओं का टेस्ट होना बाकी है. 26 कैदियों में से 2 का एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) लखनऊ लोहिया में चल रहा है। बाकी का मैं प्रयास कर रहा हूं कि जल्दी से जल्दी उनका ट्रीटमेंट शुरू हो सके।







.jpeg)












