ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 265 किलो गांजा, पुलिस ने पकड़ा
नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाही की है. पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 265 किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती को ट्रक सहित बरामद करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।
डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि जांच शाखा नूंह निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी आकेङा के सामने नाकाबंदी की. जहां ट्रक नंबर RJ-14- GK- 4707 को रोका गया. जिसमें आरोपी सलीम पुत्र जाकिर उर्फ मोटा व अखलाक पुत्र फकरुद्दीन निवासियान गुरनावट जिला नूंह सहित काबू करके ट्रक से 265 किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती को बरामद किया।
डीएसपी ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सलीम पुत्र जाकिर उर्फ मोटा व अखलाक पुत्र फकरुद्दीन निवासियान गुरनावट जिला नूंह नशीला पदार्थ गांजा बेचने व तस्करी करने का धंधा करते हैं. जो आज भी कन्टेनर बंद बॉडी में गांजा भरकर गांजा सप्लाई करने के लिये फिरोजपुर झिरका की तरफ से नूंह आयेगें. जिस सूचना पर नियमानुसार टीम के द्वारा पुलिस चौकी आकेङा के सामने नाकाबंदी करके मौके से आरोपी सलीम व अखलाक को उपरोक्त ट्रक सहित काबू किया।
दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
ट्रक से तलाशी के दौरान काजू बुरादा के कट्टों में छुपाकर रखे 8 कट्टों में कुल 265 किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती को बरामद किया. पुलिस ने नियमानुसार गांजा पत्ती को कब्जा में लेकर थाना सदर नूंह में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तस्करों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
आरोपियों ने प्रथम पूछताछ पर बताया कि उपरोक्त गांजा पत्ती को उत्तर प्रदेश के कानपुर से भरकर लाए थे. आरोपियों से मुकदमा के संबध में गहनता से पूछताछ जारी है गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करके और गहनता से पूछताछ करने के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।







.jpeg)












