नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : नाबालिग युवती के साथ 28 लोगों ने किया बेरहमी से बलात्कार, युवती के पिता समेत कई नेताओं के खिलाफ हुआ FIR

BIG BREAKING : नाबालिग युवती के साथ 28 लोगों ने किया बेरहमी से बलात्कार, युवती के पिता समेत कई नेताओं के खिलाफ हुआ FIR
Share

ललितपुर | उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि ललितपुर जिले में एक नाबालिग लड़की ने जिले के करीब 28 लोगों पर रेप का आरोप लगाया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिन लोगों पर रेप का संगीन आरोप है उसमें नाबालिग लड़की के पिता, रिश्तेदारों के साथ कई नामचीन राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की ने अपने पिता व परिवार के कई सदस्यों पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया तो सनसनी फैल गई. इस मामले के सामने आते ही लोग हैरान रहे गए. आरोप ललितपुर की राजनीतिक हस्तियों पर भी था इसको लेकर इस घटना की व्यापक चर्चा हो गई. पुलिस ने बिना देर किए एफआईआर दर्ज कर ली. लड़की के मुताबिक जब वह कक्षा 6 में पढती थी. उसके पिता और रिश्तेदारों ने उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया. कई बार उसने इसका विरोध किया, जिस पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसे नशीली गोलियां खिलाकर रेप का शिकार बनाया गया.

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके पिता और रिश्तेदारों ने भी दुष्कर्म किया. कई नेताओं समेत 28 लोगों ने उसके साथ रेप किया. आरोप है कि 4-5 सालों तक बंधक बनाकर उसका शरीरिक शोषण किया गया. पीड़ित का कहना है कि किसी प्रकार उसने हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की. इसके बाद उसे मुक्त कराया गया है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तिलक यादव, राजू यादव, महेन्द्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार, कोमलकांत सिंघई, चाचा और रिश्तेदारों समेत 28 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही लड़की की सुरक्षा के लिए फोर्स को तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. 


Share

Leave a Reply