3 मानव तस्कर हुए गिरफ्तार, 6 नाबालिगों को मानव तस्करों से कराया गया मुक्त, जाने पूरी खबर...
सुकमा। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानव तस्करी के आरोप में 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं 06 नाबालिगों को मानव तस्करों से मुक्त करवाया है।
लगातार सुकमा जिले के पुलिस मानव तस्करों पर शिकंजा कसने कि कार्यवाही कर रहे है, उसी के तहत कोंटा टी.आई.गौरव पांडे के नेतृत्व मे मानव तस्करी के 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मानव तस्करों के चंगुल से पुलिस ने 06 नाबालिगों को छुड़ाया है। मानव तस्कर 04 किशोरी और 02 किशोरों को ओडिशा से आंध्रप्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी नाबालिगों को बाल संरक्षण विभाग के सुपुर्द कर दिया है। मानव तस्कर छुड़ाए गए इन नाबालिगों को मजदूरी के नाम पर ओडिशा से आंध्रप्रदेश के कुकनूर जिला ले जा रहे थे।







.jpeg)
.jpg)











