CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अनूठा सयोग एक महिने के भीतर लगने वाले हैं 3 बड़े ग्रहण

अनूठा सयोग एक महिने के भीतर लगने वाले हैं 3 बड़े ग्रहण
Share

नईदिल्ली, वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें से कुल तीन ग्रहण अगले 30 दिन यानी एक महीने के भीतर लगने वाले हैं। जून से जुलाई महीने के बीच एक के बाद एक लगातार 3 बड़े ग्रहण लग रहे हैं।

एक महीने में होने वाले इन तीनों ग्रहण पर वैज्ञानिकों और ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों ने नजरें गढ़ा रखी हैं। ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक ने आने वाले तीन ग्रहण की समय और तिथि को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। ज्योतिषविद ने बताया कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी 2020 को लग चुका है, अब 5 जून 2020 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक उपछाया ग्रहण होगा जो भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नजर आएगा। 5 जून 2020 को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन अगले दिन यानी 6 जून को रात 2 बजकर 34 मिनट पर होगा।

इसके 15 दिन बाद यानी 21 जून 2020 को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत समेत सउदी, साउथ-ईस्ट और एशिया में भी पूर्ण रूप से नजर आने की संभावना है। 21 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट आरंभ होगा और दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे इस ग्रहण का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाएगा, इसलिए इस ग्रहण से काफी ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत होगी।

इसके बाद एक महीने के भीतर लगने वाले तीसरने ग्रहण की तारीख 5 जुलाई 2020 है। ये भी एक चंद्र ग्रहण ही होगा, लेकिन शायद यह भारत में नजर नहीं आएगा। यह साउथ ईस्ट समेत अफ्रीका और अमेरिका में नजर आ सकता है। यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। सुबह के वक्त चंद्र ग्रहण लगने की वजह से भारत में यह नजर नहीं आएगा। जिन देशों में उस वक्त रात्रि होगी, यह ग्रहण वहीं नजर आने वाला है।
 


Share

Leave a Reply