नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बच्ची ने पोर्न वीडियो देखने से मना किया तो 3 नाबालिगों ने कर दी निर्मम हत्या

बच्ची ने पोर्न वीडियो देखने से मना किया तो 3 नाबालिगों ने कर दी निर्मम हत्या
Share

असम के नागांव से शर्मनाक खबर सामने आ रही है. कथित तौर पर तीन नाबालिगों ने एक 6 साल की बच्ची की पत्थरों से पीटकर जान ले ली. नाबालिगों ने ऐसा इस वजह से किया क्योंकि बच्ची ने वीडियो देखने से मना कर दिया था. असम की एक अदालत ने तीन नाबालिगों को कथित तौर पर बच्ची की हत्या करने के आरोप में गुरुवार को किशोर गृह भेज दिया है.


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नागांव के तीन किशोरों ने 6 साल की बच्ची की अश्लील सामग्री देखने से मना करने पर कथित तौर पर हत्या कर दी. तीनों नाबालिगों को कोर्ट ने किशोर गृह भेज दिया है. इतना ही नहीं पुलिस ने एक आरोपी के पिता को भी जेल भेज दिया है.


पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागांव पुलिस ने बुधवार को एक लड़की की हत्या के आरोप में 8 से 11 साल की उम्र के तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया. बच्ची ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने से मना कर दिया था. मंगलवार को बच्ची का शव कलियाबोर इलाके में एक पत्थर की खदान के शौचालय से बरामद हुआ.


पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन 'पॉर्न-एडिक्ट' किशोर पीड़िता को मंगलवार को एक पत्थर की खदान में ले गए थे, जहां उन्होंने उस बच्ची को अश्लील क्लिप देखने को कहा. लेकिन बच्ची ने मना कर दिया तो लड़कों ने उसे पत्थरों से पीट-पीट कर मार डाला. आरोपियों का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया जिसमें अश्लील क्लिप भरे हुए थे.


Share

Leave a Reply