BIG BREAKING : रायपुर में मिले 3 और नए कोरोना संक्रमित मरीज, मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत CMHO के प्रोग्राम मैनेजर आये कोरोना के चपेट में
रायपुर | राजधानी रायपुर में फिर मिले कोरोना के 3 नए संक्रमित मरीज | कल देर रात एक मरीज की पुष्टि होने के बाद आज सुबह सीएमएचओ में कार्यरत एक और शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जानकारी के अनुसार CMHO कार्यालय में कार्यरत सिटी प्रोग्राम मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले CMHO ऑफिस के डाटा एंट्री ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज एक और नया मरीज मिलने के बाद ऑफिस के अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रेडियोडायग्नोसिस और ऑप्थल विभाग के एक-एक डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह आज अभी तक तीन नए मरीज मिले हैं। तीनों मरीज रायपुर के हैं।







.jpeg)












